Chhattisgarh: ख्वाजा गरीब नवाज का 812वां उर्स, CM विष्णुदेव साय ने पेश की अकीदत की चादर
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार की शाम राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह 'पहुना' में जयंती भाई पटेल और मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान ख्वाजा गरीब नवाज के लिए चादर भेजी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हिन्दल वली अताए रसूल हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमत उल्लाह अलेह के 802 उर्स मुबारक के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर चादर भेजी गई और छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि, खुशहाली व अमन चैन की दुआएं की गई।
इस अवसर पर नासीर खान, इमरान अशरफी, अकबर अली समेत साजीद पठान, मोबीन अहमद, मौजम मेमन, सूफी इल्यास चिस्ती, सलमान अशरफी, मो. कासीम और आमीर वेग उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि इन दिनों ख्वाजा गरीब नवाज के 812 वें उर्स के मौके पर अजमेर दरगाह में काफी चहल पहल देखने को मिल रही है। 12 जनवरी से आगामी 6 दिन तक जन्नती दरवाजा खुला रहेगा। दरगाह को उर्स के अवसर पर रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। चांद दिखने के बाद उर्स की विधिवत शुरुआत होगी। साल भर में जन्नती दरवाजा 4 दफा खोला जाता है,जबकि उर्स में यह दरवाजा 6 दिनों के लिए खोला जाता है, जो कि सर्वाधिक है। वहीं एक दिन ईद-उल-फितर के अवसर पर एक दिन बकरा-ईद के मौके पर, एक दिन ख्वाजा साहब के गुरु हजरत उस्मान हारुनी के सालाना उर्स के अवसर पर यह जन्नती दरवाजा खोला जाता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पहले CM अजीत जोगी की पार्टी का होगा BJP में विलय? नई पारी शुरू करेंगे अमित जोगी












Click it and Unblock the Notifications