Chhattisgarh: सामरी विधायक चिंतामणी महराज की तबियत बिगड़ी, निजी अस्पताल में किया गया भर्ती, सीएम ने पूछा हालचाल
सामरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें बाद उन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें बाद उन्हें अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन के माध्यम से उनका हालचाल जाना, इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम भूपेश ने जाना हालचाल
संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही CM भूपेश बघेल ने फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। और अस्पताल प्रबंधन को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीवन ज्योति अस्पताल से अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों की स्पेशल टीम उनका इलाज कर रही है। चिंतामणि महाराज टीएस बाबा के समर्थकों में माने जाते हैं।
Recommended Video

यह भी पढ़ें,, तातापानी महोत्सव 2023 का संस्कृति मंत्री भगत ने किया समापन, कार्यक्रमों में दिखी स्थानीय कला, संस्कृति की झलक
तातापानी महोत्सव के समापन में हुए थे शामिल
दरअसल चिंतामणि महाराज ने तातापानी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पहले शुभारम्भ के दौरान CM भूपेश बघेल से नाराजगी भीं जाहिर की थी। इस दौरान चिंतामणि महाराज ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जताई थी। दरअसल कार्यक्रम के दौरान मंच के पीछे लगे फ्लैक्स और पोस्टर में मुख्यमंत्री के साथ केवल एक ही विधायक का फोटो लगा था। चिंतामणि महाराज का फोटो पोस्टर में नहीं लगाया गया था। जिसके कारण वे नाराज हो गए थे।
मंत्री सिंहदेव ने भी जाना हालचाल
तबियत बिगड़ने के बाद से ही बड़े नेताओं के फोन आने लगे इस बीच अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंदेव ने भी चिंतामणि महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उन्हे बेहतर स्वाथ्य लाभ देने के निर्देश दिए, दरअसल चिंतामणि महाराज बाबा के करीबियों में जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications