छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही अंकिता गुप्ता फहराएंगी माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा, सीएम भूपेश ने दी शुभकामनायें
आजादी की 75वीं वर्षगाठ के गरिमामयी पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।
रायपुर, 03 अगस्त। आजादी की 75वीं वर्षगाठ के गरिमामयी पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही अंकिता गुप्ता को मांउट एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें तिरंगा सौंपते हुए पर्वतारोहण अभियान के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । बुधवार को कबीरधाम की रहने वाली अंकिता गुप्ता अपने पिता मदन गुप्ता के साथ सीएम भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात करने सीएम कार्यालय पहुंची थी।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ यादगार बनाने के लिए और जनता में देशभक्ति की भावना को बनाये रखने के लिए छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। सीएम भूपेश ने कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी संस्थानों समेत हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया है ।
वही अंकिता गुप्ता ने बताया कि 18,510 फीट ऊंचाई पर स्थित माउंट एल्ब्रुस चोटी के फतह के लिए वह 8 अगस्त को रवाना होंगी। अंकिता गुप्ता 15 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस चोटी पर पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की तरह से फहराएंगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में लागू होगी नई तबादला नीति, पक्ष विपक्ष के बीच तीखी बहस












Click it and Unblock the Notifications