छत्तीसगढ़: 'राम जी विराट हैं...', सीएम विष्णु देव साय ने रामनवमी पर दी लोगों को बधाई

अयोध्या में राम नवमी के पावन अवसर पर प्रभू श्री राम का सूर्य तिलक किया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर सभी प्रदेश वासियों को राम नवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि

मस्तक पर सूर्य सोहे, उन्नत ललाट है,
राम जी अनंत हैं, राम जी विराट हैं...

राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या धाम में हमारे आराध्य प्रभु श्रीरामलला का सूर्य तिलक संपन्न हुआ। सभी लोगों पर प्रभू श्री राम की कृपा बनी रहे। सभी के जीवन में खुशी और शांति का आगमन हो।

सीएम विष्णु देव ने कहा कि भये प्रगट कृपाला, जगत के पालनहार, चराचर जगत के स्वामी, रघुनंदन, कौशल्या नंदन प्रभु श्रीराम के अवतरण दिवस श्री राम नवमी की आप सभी छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रसार करें, यही मंगलकामना है।

यह भी पढ़ें- Fact Check:छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने की भूपेश बघेल को जिताने की अपील? जानिए वायरल भाषण के Video की सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+