Fact Check:छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने की भूपेश बघेल को जिताने की अपील? जानिए वायरल भाषण के Video की सच्चाई
Fact Check News: लोकसभा चुनाव 2024 के इस सियासी मौसम में राजनीतिक पारा उफान पर है। नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि सीएम साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को जीताने की अपील की है।
लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को है और इससे पहले सोशल मीडिया पर राज्य के सीएम विष्णु देव साय का एक वीडियो काफी शेयर हो रहा है। जिसे लेकर यूजर्स का दावा है कि सीएम ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को जिताने की अपील की है। ऐसे में जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर सीएम साय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते सुनाई दे रहे हैं कि भूपेश बघेल नामांकन दाखिल किए राजनांदगांव में.. आप लोग भूपेश बघेल को जिताइए। कई यूजर्स ने इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया है।
tukaram_iyc नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को कैप्शन-"छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल जी का खुले मंच से प्रचार प्रसार कर रहे है !"
हालांकि जब इस वीडियो की हमने पड़ताल की तो मामला पूरी तरह से भ्रामक नजर आया। विश्वास न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बीजेपी छत्तीसगढ़ ने वायरल एडिटेड वीडियो को लेकर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो क्लिप महासमुंद में तीन अप्रैल को हुई रैली की है, जहां विष्णु देव साय ने भाषण दिय, जिसे काटछांट कर वायरल किया गया है।
फेक है वायरल वीडियो
सीएम विष्णु देव साय के भाषण का यही वीडियो 'News24 MP & Chhattisgarh' के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर भी अपलोड है। जिसके तीन मिनट 11 सेकंड पर साफ सुना जा सकता है कि सीएम साय कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को जिताने की अपील नहीं कर रहे है। ऐसे में वायरल दावा पूरी तरह से फेक है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सीएम साय ने पूर्व सीएम बघेल को जीताने की अपील की है।
नतीजा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एडिटेड है। पूर्व सीएम को लेकर सीएम साय ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications