छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 01 से 03 नवम्बर तक, रायपुर में होगा भव्य आयोजन
रायपुर, 28 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने 22वें राज्योत्सव और इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली है । उन्होंने इसके गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित होगा। बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।

जैन ने राज्योत्सव के आयोजन के बारे में संस्कृति विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश जारी किये हैं । उन्होंने एक नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह में अलग -अलग विभागों की तरफ से प्रदान किए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कारों के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को पेश करने के निर्देश दिये है। मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर, पॉम्प्लेट, हैण्ड बिल और ऑडियो-वीडियो तैयार कर इसका वितरण और प्रदर्शन करने को कहा है । मुख्य सचिव जैन का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एक ऐसा मौका है, जिसके माध्यम से सरकारी विभाग अपने-अपने विभागों की गतिविधियों और प्रगति को आम जनता तक सहजता से पहुंचा सकते हैं।
मुख्य सचिव ने राज्योत्सव स्थल साईंस कॉलेज मैदान में सभी जरूरी व्यवस्थाओं एवं तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समारोह आयोजन समन्वय समिति का जल्द गठन करने के निर्देश भी दिए गए। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने भारत के सभी प्रदेशों और केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रण हेतु राज्य के जनप्रतिनिधि विभिन्न प्रदेश जायेंगे।
यह भी पढ़ें CM भूपेश की दो टूक, स्मृति और हेमा मालिनी को छत्तीसगढ़ बुलाये BJP , करें उत्तराखंड में प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications