Vibhaw Tiwari : ASI विभव तिवारी ने 9 माह में कैसे कम किया 50 KG वजन? जानिए इनकी धांसू ट्रिक

कोरबा, 8 फरवरी। मिलिए इनसे ये हैं विभव तिवारी। छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इन्होंने अपनी मेहनत और लगन से कमाल कर दिखाया है। महज नौ माह में 50 किलोग्राम वजन घटा लिया।

ASI विभव तिवारी का इंटरव्यू

ASI विभव तिवारी का इंटरव्यू

वन इंडिया हिंदी टीम ने खुद विभव तिवारी से ही बात करके मामले की हकीकत जानी तो पता चला कि उनका 50 किलोग्राम वजन पिछले साल कम हुआ था अब उल्टा तीन चार किलोग्राम बढ़ाया है, क्योंकि वजन लगातार कम होना बंद हो गया था।

IPS दीपांशु काबरा ने शेयर की कहानी

यूं तो एएसआई विभव तिवारी को वजन कम किए हुए काफी समय हो गया, मगर छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस Dipanshu Kabra ने सात फरवरी को इनकी स्टोरी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करके एएसआई विभव तिवारी को फिर सुर्खियों में ला दिया।

 सर्व मंगला चौकी में तैनात हैं विभव तिवारी

सर्व मंगला चौकी में तैनात हैं विभव तिवारी

वर्तमान में कोरबा जिले की सर्व मंगला चौकी में बतौर एएसआई तैनात विभव तिवारी बताते है कि एक वक्त था जब उनके शरीर का वजन 150 किलोग्राम से ज्यादा हुआ करता था। उस वक्त कोरबा यातायात पुलिस में थे। दिनभर सड़क, चौराहों पर खड़ा रहना पड़ता था।

वजन करने का फैसला किया

वजन करने का फैसला किया

अधिक वजन की वजह से न केवल ड्यूटी बल्कि दैनिक क्रियाओं में भी दिक्कतों का सामना पड़ता था। इसलिए तय किया कि हर हाल में वजन कम करके रहूंगा। वो भी सालभर के अंदर। फिटनेस के मामले में मिसाल बनने की ठान ली।

 12 किमी दौड़ कभी नहीं भूलते

12 किमी दौड़ कभी नहीं भूलते

फिर विभव तिवारी ने दिन में रोजाना 12 किलोमीटर दौड़ना शुरू किया। जहां भी ड्यूटी होती और 24 घंटे में जब भी वक्त मिलता विभव एक बार में 6 किलोमीटर की दौड़ या पैदल चलना नहीं भू​लते।

एक दो रोटी ही खाते हैं

एक दो रोटी ही खाते हैं

इसके अलावा खाने पर कंट्रोल किया। छह से आठ की बजाय एक-दो रोटी खाने लगे। अधिक मिर्च मसाला और वजन बढ़ाने वाली खाद्य सामग्री से परहेज किया। हमेशा गुनगुना पानी पीना शुरू किया। साथ में गुनगुन पानी की बोतल ही रखने लगे।

विभव तिवारी का लक्ष्य 90 किलो वजन

विभव तिवारी का लक्ष्य 90 किलो वजन

एएसआई विभव तिवारी को महज नौ माह के भीतर ही रिजल्ट मिल गया। धीरे-धीरे कम होता वजन 152 से 102 पर आ गया। इसके बाद वजन घटना एकाएक बंद हो गया। ऐसे में किसी ने सलाह दी थी कि थोड़ा वजन वापस बढ़ाओ ताकि फिर घटाने में आसानी हो। विभव का लक्ष्य शरीर का वजह 90 किलोग्राम करना है।

 आईजी ने किया सम्मानि​त

आईजी ने किया सम्मानि​त

अक्सर कई पुलिसकर्मी अपनी सेहत को लेकर जागरूक नहीं रहते। हार्ड ड्यूटी का बहाना बनाकर व्यायाम करना छोड़ देते हैं। नतीजतन तोंद निकली आती है। इस मामले में विभव तिवारी ने मिसाल बनकर दिखाया तो आईजी रतनलाल डांगी ने दो हजार रुपए देकर सम्मानित किया।

कौन हैं एएसआई विभव तिवारी?

कौन हैं एएसआई विभव तिवारी?

विभव तिवारी छत्तीसगढ़ पुलिस के काबिल अफसरों में से एक हैं। इन्होंने 1993 में छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वाइन की थी। 49 साल के हो चुके विभव तिवारी मूलरूप से छत्तीसगढ़ के बलौदा जिले के गांव सरसीमा के रहने वाले हैं।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+