Chhattisgarh: पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मनाया कर्नाटक की जीत का जश्न, कहा- अब कांग्रेस सारा देश संभालेगी

Chhattisgarh PCC Chief: कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम ने अपने निवास कार्यालय कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाते हुए कहा कि यह भाजपा के पतन की शुरुआत है।

mohan markam karnatka

Mohan Makrkam Congress Karnataka: कर्नाटक चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस शाषित राज्य छत्तीसगढ़ खुशी का माहौल है। राजधानी रायपुर समेत कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विजय का जश्न मनाया। रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ढोल की थाप पर कांग्रेस नेता झूमते दिखाई दिए,तो मिठाइयां बांटकर एक दूसरे पर मुंह मीठा करवाते भी दिखे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम ने अपने निवास कार्यालय कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाते हुए कहा कि यह भाजपा के पतन की शुरुआत है। कर्नाटका की जनता का संदेश दे रही है की अब कांग्रेस सारा देश संभालेगी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है, राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा में लभगग 4 हजार किमी पैदल चले थे,इसलिए यह देश की एकता, अखण्डता, भाईचारे के संदेश की जीत है।

मोहन मरकाम ने आगे कहा कि भाजपा की मोदी सरकार नफरत की राजनीति, धर्म की राजनीति, संप्रदाय के नाम से सियासत करती है, पर बीजेपी के मनसूबे पूरा नही हुये और कर्नाटका के लोगों ने बता दिया कि यह देश सभी मजहबों और सभी वर्गों का है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के धरती पुत्र हैं, भाजपा ने उनके परिवार को मारने का षडयंत्र रचा था,इसलिए जनता ने बीजेपी के खिलाफ वोट करके दिखा दिया कि वह उसके के षडयंत्रों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें Karnataka Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान, यह हार नरेंद्र मोदी जी की हार है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+