CHHATTISGARH ELECTION: पीसीसी चीफ दीपक बैज का दावा, मोदी सरकार पर भारी है भूपेश सरकार के 5 साल
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर ली है। बस्तर लोकसभा सीट से सांसद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने बयान जारी करके कहा है कि कांग्रेस बीते पांच साल में किये गए कार्यों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विश्वसनीयता को आधार बनाकर जनता से वोट मांगेंगी। दीपक बैज ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार ने बीते 5 साल में केंद्र नरेंद्र मोदी सरकार की तुलना में बेहतर काम किया है।

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के अलावा केंद्र सरकार की नाकामियां भी विषय होगी। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 5 साल बनाम मोदी सरकार के 9 साल और राज्य की पूर्ववर्ती रमन सरकार के 15 साल भी चुनावी मुद्दा होंगे। बैज ने कहा कि भाजपा कुछ भी कहे, लेकिन उसमे जनसरोकारों के आधार पर चुनाव में जाने का साहस नहीं है। बीजेपी तक हर चुनाव भाजपा धर्म सम्प्रदाय राष्ट्रीयता के आड़ में ही लड़ती आई है। अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच बीजेपी कभी नही जाती।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि कांग्रेस भाजपा को चुनौती देती है कि अगर साहस है,तो वह मोदी सरकार के 2 कार्यकाल और रमन सिंह के तीन कार्यकाल को ले जाये। जनता के बीच ले जाए,तो जनता आइना दिखा देगी। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल के भ्रष्टाचार का जबाब भी बीजेपी को देना होगा। इधर कांग्रेस के दावे के बीच भाजपा ने भी अपनी जीत का दावा किया है।
यह भी पढ़ें CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी तय, इस तारीख को आएगी पहली सूची












Click it and Unblock the Notifications