छत्तीसगढ़: कोरोना की रोकथाम के लिए CM भूपेश बघेल ने आपदा मोचन निधि से 9 करोड़ की राशि आवंटित की
छत्तीसगढ़: कोरोना की रोकथाम के लिए CM ने 9 करोड़ की राशि आवंटित की
रायपुर, अप्रैल 14: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 करोड़ रुपए की सहायता राशि आवंजित की है। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ के जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केन्द्रों तथा चिन्हांकित कोविड अस्पताल, आईसोलेशन सेंटरों में चिकित्सकीय परीक्षण हेतु मशीन और उपकरण- चिकित्सकीय उपकरण मद में आपदा मोचन निधि से 9 करोड़ रुपये की राशि के आबंटन की स्वीकृति दे दी गई है।

Recommended Video
कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव हेतु आपदा मोचन निधि से राज्य के सभी 28 जिलों में राशि का आबंटन किया गया है। रायपुर जिले को 90 लाख रुपये, बलौदाबाजार जिले को 25 लाख रुपये, गरियाबंद जिले को 55 लाख, महासमुंद जिले को 35 लाख, धमतरी जिले को 40 लाख, दुर्ग जिले को 50 लाख, बालोद जिले को 10 लाख, बेमेतरा जिले को 40 लाख, राजनांदगांव जिले को 40 लाख, कवर्धा जिले को 40 लाख, बिलासपुर को 20 लाख, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को 50 लाख, मुंगेली को 50 लाख, जांजगीर-चाम्पा को 20 लाख, कोरबा को 20 लाख, रायगढ़ को 20 लाख, दंतेवाड़ा को 20 लाख, सुकमा को 10 लाख, बीजापुर को 10 लाख, कांकेर को 25 लाख, बस्तर को 20 लाख, कोंडागांव को 30 लाख, नारायणपुर को 20 लाख, कोरिया को 30 लाख, जशपुर को 30 लाख, सरगुजा को 50 लाख, बलरामपुर को 10 लाख और सूरजपुर जिले को 40 लाख रुपये की राशि आबंटित की गई है। उपरोक्त आबंटित राशि का उपयोग केवल नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित कार्यों में ही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications