हरेली त्यौहार से प्रारंभ होंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Harei Tihar: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत अब हरेली त्यौहार से होगी।

Bhent Mulakat CM Bhupesh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत अब हरेली त्यौहार से होगी। बघेल आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर 137 करोड़ रुपए के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख रुपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस 21 मई को पाटन विधानसभा में महात्मा गांधी उद्यानिकी उद्यानिकी विश्वविद्यालय की शुरुआत होगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को न्याय योजनाओं की राशि भी वितरित की जाएगी। इस दौरान इस दौरान बालोद संजारी विधायक संगीता सिन्हा, अपर मुख्य सचिव रेणुजी पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त यशवंत कुमार, आईजी आरिफ शेख, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वर्मी खाद से कमाये छह लाख रुपए- भटगांव की टेरिना साहू ने बताया कि हमारे समूह में दस सदस्य हैं और हम अनेक आजीविकामूलक गतिविधियों में सक्रिय हैं। सभी वर्मी खाद तैयार कर रहे हैं। इससे छह लाख रुपए की आय हमें हुई है। जैविक दवाई के माध्यम से 56 हजार रुपए तथा मुर्गी पालन से 75 हजार रुपए आय हुई है। समूह की महिलाओं की योजना बकरी पालन की भी है। टेरिना ने बताया कि हम लोग अपनी गतिविधियों का इसी तरह से विस्तार करते जाएंगे। गोधन न्याय योजना के हितग्राही भटगाँव निवासी डोरेलाल ने बताया कि मैंने डेढ़ लाख रुपए का गोबर बेचा है। इसके लिए मैंने बरदी के साथ ही गली में भी गोबर इकट्ठा किया है और बेचा है। इससे मैंने स्कूटी ली है।
यह भी पढ़ें ED पर बरसी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, CM भूपेश बघेल ने कहा- ट्रैफिक पुलिस की तरह हो गई है ईडी












Click it and Unblock the Notifications