Chhattisgarh News: सूरजपुर में बाघ और तेंदुए की खाल के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Chhattisgarh के Surajpur जिले के चांदनी बिहारपुर इलाके में तेंदुए व बाघ की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे 6 आरोपी वनविभाग की टीम ने पकड़ा है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ वनमण्डल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। इसमें पांच अन्य आरोपियों को फरार बताया जा रहा हैं।

वनमण्डल और WLCCB की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
सूरजपुर डीएफओ के अनुसार इस कार्रवाई में एडिशनल डायरेक्टर, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जबलपुर (मप्र) रिजनल डिप्टी डायरेक्टर, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जबलपुर, वनमण्डलाधिकारी, वनमण्डल सिंगरौली(MP) उप वन मण्डलाधिकारी सिंगरौली (MP) वनपरिक्षेत्र माड़ा (MP), वन परिक्षेत्राधिकारी बिहारपुर, कुदरगढ़ एवं वनकर्मियों द्वारा संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई। टीम ने तीन आरोपियों को बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तीन अन्य तस्कर तेंदुए की खाल के साथ ओड़गी क्षेत्र के ग्राम अवन्तिकापुर से पकड़ लिए गए।

Chhattisgarh: बेमेतरा की महिला ने बिल्ली के धोखे में पकड़ लिया 6 फिट का अजगर, फिर मचाने लगी चीख पुकार
वनमण्डल अधिकारी को मुखबिर से मिली सूचना
सूरजपुर डीएफओ संजय यादव ने इस पूरी कार्रवाई पर जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि चांदनी बिहारपुर इलाके में बाघ के खाल की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कुछ ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। इसमें मध्यप्रदेश के कुछ लोग भी शामिल हैं। वन विभाग द्वारा सोमवार को सभी छह आरोपियों को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

6 तस्कर गिरफ्तार 5 की तलाश जारी
डीएफओ ने बताया की फारेस्ट व वाइल्डलाइफ की संयुक्त टीम द्वारा फिलहाल छह तस्करों को गिरफ्तार कर सूरजपुर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले के 5 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की आज रही है। फिलहाल वन विभाग ने अभी आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। पकड़े गए आरोपी ग्राम नवगई, छतरंग, लुल्ह व उमझर के बताए गए हैं।
शिकारी या तस्कर नहीं पता कर पाई पुलिस
वनविभाग द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अब तक यह नहीं बताया कि बाघ एवं तेंदुए का शिकार कहाँ किया और अगर नहीं किया तो खाल कहां से मिला है। मध्यप्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सीमा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाघ एवं तेंदुए विचरण करते हैं। आरोपियों के अनुसार भुंडा के एक ग्रामीण से खाल प्राप्त करना बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications