Chhattisgarh news: फिल्मी स्टाइल में रायगढ़ Axis बैंक में डकैती, 10 मिनट में लुटेरों ने लूटे 7 करोड़ रुपये
Raigarh Robbery News: छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से करोड़ों की लूट की वारदात सामने आई है। रायगढ़ जिले में 19 सितंबर की सुबह 7 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बैंक लूट लिया। मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर बदमाश बैंक से सात करोड़ रुपए लेकर रफू चक्कर हो गए। डकैतों ने इस बड़ी वारदात के दौरान एक्सिस बैंक मैनेजर को चाकू मार मार कर घायल कर दिए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
करोड़ों रुपए की डकैती की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक अपने टीम के साथ पहुंच गए हैं। यह लूट की वारदात सिटी कोतवाली के अंतर्गत आता है। सुबह 9 से 10 बजे बैंक खुलते ही इस लूट की डकैती को अंजाम दिया गया है।

रायगढ़ शहर के घरघोड़ा रोड स्थित एक्सिस बैंक में सुबह लगभग 8:45 बजे 6-7 नकाबपोश बदमाश पहले बैंक के सामने साइकिल से पहुंचे और एक-एक करके अंदर घुस गए। धारदार हथियारों से लैस इन डकैतों ने सबसे पहले बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाया। साथ ही साथ बैंक मैनेजर को एक चाकू और बंदूक की नोक पर मारते पीटते हुए लाकर रूम की चाबी लेकर वहां रखे करोड़ों रुपए के जेवरात और नगदी समेट लिए। बैंक के खजाने को एक बैग में भरकर बदमाश बड़े आराम से वापस मोटरसाइकिल पर सवार होकर अलग-अलग रास्तों से निकल गए। यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई।।।
पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के जानकारी अनुसार तकरीबन 10 बजे बैंक कर्मचारियों ने 112 में डकैती की जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में पता चला कि बैंक मैनेजर पर हमला कर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए बदमाशों ने लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर लुटेरों की पतासाजी में जुट गई है। बैंक से लूटी गई रकम का आकलन नहीं हो सका है। जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा। बैंक डकैती को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या करीब 7 थी। उनमें से कई हथियारों से लैस थे। बहरहाल, पुलिस अब बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों को पकड़ने सरहदी के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications