Chhattisgarh: जांजगीर-चांपा में दिवाली से पहले रुला रहा प्याज, 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंची प्याज की कीमत
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अभी महंगे टमाटर के बोझ से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि प्याज की कीमत ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया।जांजगीर-चांपा जिले में एक बार फिर से प्याज आंख से आंसू बहा रहा है। एक हफ्ते में प्याज के दाम में 26 रुपये बढ़ोतरी हुई है।
जिसके कारण लोगों के आंख से प्याज का आंसू निकल रहा है। शुक्रवार को प्याज का फुटकर में 60-65 रुपये में बिक रहा है। ऐसे में गरीब और मिडिल क्लास के लोगों की थाली से प्याज का सलाद भी गायब हो गया है।

इसके अलावा थोक बाजार में भी प्याज काम हो गया है। बता दें कि डेली उपयोग की वस्तुओं में दिनो-दिन भाव बढ़ते जा रहा है, जिसके कारण गरीब लोगो को परेशानी हो रही है।
पहले से ही हरी सब्जियों के भाव आसमान छू रहा है तो वहीं अब प्याज के दम भी महंगे हो गए हैं। एक हफ्ते के अंदर प्याज दोगुना दाम में बिक रहा है। जो प्याज बाजार में 25 रुपये प्रति किलो के दर से मिल रहा था अब वह 60-65 रुपये हो गया है। ऐसे में सब्जी एवं दाल पर प्याज का तड़का लगाना लोगों को महंगा पड़ेगा। स्थानीय बाजार में प्याज 65 रुपये चल रहा है। वहीं अच्छे क्वालिटी का प्याज लेंगे तो उसके लिए 75 रुपये देना होगा।
व्यवसायियों के जानकारी अनुसार नासिक से प्याज की आवक कमजोर हो गई है जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हो गई है। बाजार में प्याज कम आने से उसके दाम भी बढ़ गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications