Chhattisgarh News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कवर्धा, जनसंपर्क के दौरान माना जनता का आभार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खारा, निवासपुर, उसरवाही, लोहारीडीह, भेलवाटोला, खम्हरिया में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत डिप्टी सीएम शर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार माना। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया।

cg news

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। अब हमें कवर्धा के विकास के लिए मिलकर कार्य करना है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ कवर्धा की जनता को मिले और उनकी ज़रूरतें भी पूरी हो, इस दिशा में कार्य करना है। कांग्रेस राज के दौरान कवर्धा में जो अशांति फैली हुई थी, उसे दूर कर अब हमें मिलकर कवर्धा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करना है। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ पूरी जनता को मिले इसके लिए भी हमें कार्य करना है।

यह भी पढ़ें Raipur: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने लगाई छायाचित्र प्रदर्शनी, आकर्षण का केंद्र बना अटल जी का वित्तचित्र

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा ने जो घोषणाएँ की हैं, उन्हें पूरा करना प्रारंभ कर दिया गया है। सबसे पहले प्रदेश में लंबित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा करने की दिशा में राज्यांश देने की घोषणा करके प्रदेश की गरीब जनता को पक्की छत देने का अनुकरणीय कार्य किए हैं। यह मोदी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है।

उन्होने आगे कहा कि 2 वर्षों के धान का बकाया बोनस भी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 'सुशासन दिवस' के दिन प्रदेश के किसानों के खातों में सीधा भुगतान कर प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल की है। प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी भी प्रारंभ कर दी गई है। शर्मा ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ का विकास करने वाली पार्टी है और जनता के हित के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें Loksabha Election 2024: छत्तीसगढ़ जीतने के बाद लोकसभा की तैयारियों में जुटी BJP, शुरू होगा बैठकों का दौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+