Raipur: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने लगाई छायाचित्र प्रदर्शनी, आकर्षण का केंद्र बना अटल जी का वित्तचित्र

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़े सुंदर छायाचित्रों के साथ ही डाक्यूमेंट्री भी लोगों को बहुत लुभा रही है।यहां अटल जी के लंबे सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंग इस डाक्यूमेंट्री में दिखाये गये हैं। युवा पीढ़ी को यह काफी लुभा रही है।

cg news
प्रदर्शनी देखने आये युवाओं ने बताया कि अटल जी के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग बहुत प्रेरणास्पद हैं और हम सबको इस बात के लिए संकल्पित करते हैं कि किस तरह से अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रह कर सार्वजनिक जीवन में बेहतर काम किया जा सकता है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती सुशासन दिवस पर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित यह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालन्दा परिसर में आयोजित यह प्रदर्शनी स्व. अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित है।अटलपथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित इस फोटो प्रदर्शनी में. वाजपेयी जी के छतीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्रों को बहुत ही आकर्षक एवं सुरुचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सबके घर नल सहित अन्य कल्याणकारी योजनों को प्रदर्शित किया गया है। यह छायाचित्र प्रदर्शनी आमजनता के लिए 31 दिसम्बर तक खुली रहेगी।

नालन्दा लायब्रेरी में आये रायपुरा चौक निवासी मनीष बघेल, दीनदयाल उपाध्याय नगर गोल चौक से आये खेमराज साहू एवं सूरज चंद्राकर ने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी के अवलोकन से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। इसमें अटल जी के छत्तीसगढ़ प्रवास एवं मोदी सरकार की योजनाओं पर आधारित छायाचित्रों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। गरियाबंद जिले से आकर अमलीडीह रायपुर में पढ़ाई कर रहे पोखराज वर्मा ने कहा कि यह फोटो प्रदर्शनी आम जनता के अलावा छात्र छात्राओं के लिए बहुपयोगी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गरीबों परिवारों के लिए खुशियां लाएगा नया साल, आगामी पांच वर्ष तक मिलेगा मुफ्त चावल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+