Chhattisgarh News: सीएम साय ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मोहन यादव और माणिक साहा से की मुलाकात, कही यह बात
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान सीएम साय की बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बीजू पटनायक विमानतल पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।'

आपको बता दें कि ओडिशा में 12 जून को बीजेपी का गठन हो गया है। भुवनेश्वर के जनता मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण आयोजित हुआ। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी समारोह में शामिल हुए हैं। जनता मैदान में मोहन माझी ने सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान सीएम साय की बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात हुई है।












Click it and Unblock the Notifications