छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर हमला किया है। उन्होंने नारायणपुर के दंडवान गांव में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों की कायराना हरकत से नारायणपुर के दंडवन गांव के उपसरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता पंचम दास मानिकपुरी की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि माओवादी अलोकतांत्रिक कार्यों से समाज में हानि पहुंचा रहे हैं। हमारी लड़ाई इनसे जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ के CM भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला, ED की जांच में हुआ खुलासा: वीडी शर्मा












Click it and Unblock the Notifications