Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: BJP के मेयर प्रत्याशियों की सूची जारी,जानिए किसे मिला मौका,पूरी लिस्ट

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 10 नगर निगम महापौर और 47 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

भाजपा ने इस सूची के साथ नगरीय निकाय चुनाव में अपनी तैयारी और प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी मैदान में सबसे पहले ताल ठोकी है। आगामी दिनों में सभी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

chhattisgarh news jpg

महापौर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार

  • - रायपुर नगर निगम - मीनल चौबे (महिला सीट)
  • - बिलासपुर नगर निगम - पूजा विधानी
  • - दुर्ग नगर निगम - अलका बाघमार (महिला सीट)
  • - राजनांदगांव नगर निगम - मधुसूदन यादव
  • - धमतरी नगर निगम - जगदीश रामू रोहरा
  • - जगदलपुर नगर निगम - संजय पांडे
  • - रायगढ़ नगर निगम - जयवर्धन चौहान
  • - कोरबा नगर निगम - संजू देवी राजपूत
  • - अंबिकापुर नगर निगम - मंजूषा भगत
  • - चिरमिरी नगर निगम - राम नरेश राय

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार

  • - रायपुर शहर की माना नगर पंचायत - संजय यादव
  • - छुरिया नगर पंचायत - अजय पटेल
  • - लाल बहादुर नगर पंचायत - देवेंद्र साहू
  • - धमतरी जिले की सभी नगर पंचायतों के लिए भाजपा ने अपनी सूची जारी की है, जिनमें कई नाम प्रमुख हैं, जैसे - नगर पंचायत कुरुद, आमदी, भखारा में अध्यक्ष पद के लिए 'ज्योति' नामक तीन उम्मीदवारों को चुना गया है।
  • - नगर पंचायत कुरुद - ज्योति भानु चंद्राकर
  • - नगर पंचायत आमदी - ज्योति मुरलीधर साहू
  • - नगर पंचायत नगरी - बलजीत छाबड़ा
  • - नगर पंचायत मगरलोड - कविता भवानी यादव
  • - नगर पंचायत भखारा - ज्योति हरख जैन

कब होंगे चुनाव?

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। नगरीय निकाय चुनाव (नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत) 11 फरवरी 2025 को आयोजित होंगे।मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा 15 फरवरी 2025 को की जाएगी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शहरी निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा, आचार संहिता लागू

इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य) तीन चरणों में होंगे।पहले चरण का मतदान 17 फरवरी 2025 को, दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी 2025 को, और तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी 2025 को होगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी 2025 को क्रमशः आयोजित होगी।पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के परिणाम का ऐलान खंड स्तर पर 19, 22 और 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा।जिला पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर 20, 23 और 25 फरवरी 2025 को होगी।

यह भी पढ़ें Republic Day 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर उठाया कचरा, दिया स्वच्छता का सन्देश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+