कमीशन के खेल में व्यस्त हैं सोरेन सरकार, छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम ने JMM पर साधा निशाना

Jharkhand News: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद रामविचार नेताम इन दिनों झारखंड के प्रवास पर हैं। गुरुवार को उन्होंने गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। गौरतलब है कि नेताम का झारखंड से विशेष लगाव है,क्योंकि उन्होंने उन्होंने भाजपा संगठन को मजबूती देने के लिए लम्बे समय तक वहां पूर्व सहप्रभारी के तौर पर कार्य किया है।

गिरीडीह चुनावी प्रचार अभियान के दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने राज्य के दल सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा। नेताम ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों एवं वन संपदा से संपन्न राज्य होने के बाद भी उसे परिवारवाद ने विकास के मानक में पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा परिवारवाद की वजह से राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। चंपई सोरेन के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त हैं। आदिवासी बहुल राज्य में भी आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अलग है।

cg news

उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। मंत्री आलमगिरी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्रीने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं, वह हर भ्रष्टाचारी का यही आलम करेंगी।

रामविचार नेताम ने कहा कि झारखंड से सटे हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आदिवासियों, गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं झारखंड में उनके हक का पैसा पिता-पुत्र और मंत्री तथा उनके सहयोगियों के कमीशन में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता प्रदेश की नकारा और भ्रष्ट सरकार का बोरिया बिस्तर हमेशा के लिए बांधने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें CG: अमित शाह ने की नक्सलवाद के खिलाफ सफलता पर तारीफ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+