Chhattisgarh: मंत्री ओ पी चौधरी पहुंचे रायगढ़, कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी मंगलवार को रायगढ़ जिले के ग्राम परसदा स्थित 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल के निरीक्षण में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल को प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाएं का जायजा लेते हुए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) के अधिकारी को एस्टीमेट बनाने की निर्देश दिए, ताकि हॉस्पिटल संचालन का कार्य जल्द प्रारंभ हो सके।

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने बताया कि पेयजल हेतु पानी उपलब्ध है,किंतु इसके अलावा हॉस्पिटल में और भी पानी की आवश्यकता होगी। जिस पर वित्त मंत्री चौधरी ने कलेक्टर श्री गोयल को अस्पताल में जल आपूर्ति हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्पिटल में संसाधनों की जानकारी लेने पर सहायक इंजीनियर सीपीडब्ल्यूडी ने फर्नीचर, ऑपरेशन थियेटर, गैस पाइप लाइन जैसे विभिन्न संसाधनों की आवश्यकता की जानकारी दी।
मंत्री चौधरी ने मेडिकल संसाधनों के लिए प्रपोजल बनाने और हॉस्पिटल के लिए सेटअप अनुसार मानव संसाधन के मांग पत्र की स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। जिससे अस्पताल के निर्माण कार्य की पूर्णता के बाद संचालन शीघ्र शुरू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हॉस्पिटल परिसर को हराभरा करने हेतु वृक्षारोपण के निर्देश दिए। मंत्री ने उद्यानिकी विभाग को पौधों के चयन में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि हॉस्पिटल में विद्युतीकरण का काम पूर्ण कर लिया गया हैं। साथ ही हॉस्पिटल के डिमांड के हिसाब से जेनसेट भी लगाया गया है। चौधरी ने इसके साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की भी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी












Click it and Unblock the Notifications