Chhattisgarh: मंत्री केदार कश्यप का तंज, अपने बुरे कर्मों का अभिशाप भुगत रही है कांग्रेस
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा के नोटिस सहित अन्य मुद्दों को लेकर बयान दिया। शैलजा के करीबी व्यक्ति द्वारा छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को मानहानि के नोटिस मामले पर केदार कश्यप ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, अरुण सिसोदिया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नोटिस दिया था, उसका क्या हुआ?
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी नेता अपने बुरे कर्मों की वजह चुनाव हार रहे हैं। इस हताशा से कांग्रेस पार्टी उबर नहीं पा रहे हैं। केदार ने कहा कि जनता के साथ कांग्रेस ने गलत किया है तो जनता सजा जरूर देगी।

वनमंत्री केदार कश्यप ने लोकसभा चुनावों के परिणाम को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। रायपुर लोकसभा सीट देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वालों की सूची में शामिल होगी।
केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में चल रहे सर्वे को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति में है। इनके पास नेताओं की भारी कमी है। उससे ज्यादा कमी गांधी परिवार के चरण चाटुकारों की है। इसलिए गांधी परिवार का चरण वंदना करने वाले नेताओं का सर्वे कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications