छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, राज्य पुलिस सेवा के 44 अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा में तैनात 44 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के जिन 44 अफसरों का तबादला किया है

रायपुर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा में तैनात 44 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के जिन 44 अफसरों का तबादला किया है,उसमे मैनपाट और माना पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों के अधीक्षक क भी नाम हैं। पीटीएस-पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मैनपाट के एसपी रवि कुमार कुर्रे को आईजी सरगुजा के कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया है। वहीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 13वीं बटालियन में पीटीएस माना की एसपी रहीं राजश्री मिश्रा को उप सेनानी बनाकर कोरबा भेजा गया है।

gh
राजधानी रायपुर में भी बड़े फेरबदल देखे गए हैं। सीनियर पुलिस अफसर सुखनंदन राठौर को रायपुर शहर का एएसपी बनाया गया हैं, वहीं तारकेश्वर पटेल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता बना दिया गया है। इधर जय प्रकाश बढ़ई को रायपुर के एएसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गयी है। रवि कुमार कुर्रे को सरगुजा रेंज का सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद संभालना होगा । राजश्री मिश्रा को कोरबा की उप सेनानी 13वी वाहिनी छसबल नियुक्त किया गया है।

एमआर मंडावी को एडिशनल एसपी टीएस जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है वहीं जयंत वैष्णव को रायपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी का एडिशनल एसपी बनाया गया है। सचिन कुमार चौबे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी कोंडागांव नियुक्त किया गया है वहीं श्री राजकुमार मिंज को मैनपाट का एडिशनल एसपी पीटीएस बनाया गया है.

गजेन्द्र सिंह ठाकुर को एडिशनल एसपी पीटीएस राजनांदगांव बनाया गया है। सुश्री उनेजा खातून को एडिशनल एसपी पुलिस मुख्यालय रायपुर बनाया गया। दौलतराम पोर्ते को एडिशनल एसपी कोंडागांव बनाया गया है। वहीं प्रज्ञा मेश्राम को उप सेनानी सात 7 वाहिनी छत्तीसगढ़ से 600 बल बनाई बनाया गया। देवचरण पटेल को रायपुर पश्चिम का एडिशनल एसपी बनाया गया है, वहीं पंकज शुक्ला को फिर रायपुर के मुख्यमंत्री सुरक्षा का एडिशनल एसपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें रासायनिक छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरकों की कमी, केन्द्र सरकार को पत्र लिखेगी भूपेश सरकार

गोरखनाथ बघेल को रायपुर पुलिस मुख्यालय में एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं विश्वास चंद्राकर को दुर्ग के एडिशनल एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। कविलाश टंडन को रायपुर के अ एडिशनल एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं अविनाश ठाकुर को कांकेर के एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

राम कुमार वर्मन को एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है, हेमसागर सिदार को एडिशनल एसपी नारायणपुर के जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रकांत गवर्ना को बीजापुर का एडिशनल एसपी बनाया गया हैं ,वहीं अशोक जोशी को रायपुर मुख्यालय का एडिशनल एसपी बनाया गया है। सोनिया घरडे को एडिशनल एसपी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग रेंज की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं ओमप्रकाश शर्मा को जो एसपी विशेष शाखा के साथ एडिशनल एसपी एटीएस पुलिस मुख्यालय की अतिरिक्त इंचार्ज दिया गया है।

नीरज चंद्राकर को उप सेनानी 19 वीं वाहिनी 600 बल बस्तर का जिम्मा दिया गया है है , मेघा टेम्भुरकर को एडिशनल एसपी धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा पांडेय को एडिशनल एसपी डोंगरगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है सुखनंदन राठौर को एडिशनल एसपी शहर रायपुर की जिम्मेदारी दी गई कोमल सिन्हा को एडिशनल एसपी अंतागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं जयप्रकाश बढ़ई को रायपुर में एडिशनल एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गयी है।

यह भी पढ़ें जानिए छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट का अहम फैसला, अब विधवा बहू को मिले जरूरी अधिकार !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+