Chhattisgarh Election: भाजपा प्रत्याशियों की सूची वायरल, CM भूपेश बघेल ने बताया गुटबाजी का नतीजा

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के लिए पहली सूची काफी पहले जारी कर दी थी,लेकिन दूसरी सूची अब भी प्रतीक्षारत है। इस बीच सोशल मीडिया पर भाजपा के 69 प्रत्याशियों की एक सूची वायरल हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल सूची के बहाने भाजपा पर तंज कसा है।

bhupesh baghel

बताया जा रहा है कि जो लिस्ट सार्वजनिक हो चुकी हैं,उसे भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के मंजूरी मिली थी। भाजपा की इस सूची पर टिप्पणी करते हुए सीएम भूपेश बघेल कहा कि भाजपा की सूची लीक हो यह संभव नहीं है। षड्यंत्र की तरह भारतीय जनता पार्टी की सूची सामने आई। बीजेपी की पहली सूची ही सिर फुटव्वल है। बघेल ने कहा कि यह भाजपा की आंतरिक गुटबाजी का परिणाम है।

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की संभावित सूची के वायरल होने के बाद से काफी विधानसभाओं से विरोध की खबरें आ रही है। रायपुर से लगी धरसीवा विधानसभा में अभिनेता अनुज शर्मा के नाम की चर्चा होने से वहां के कार्यकर्ता में खुलकर विरोध में सामने आ गए हैं। इसी तरह रायपुर उत्तर से वरिष्ठ भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा का नाम सामने आने से के बाद सिंधी समाज, गुजराती समाज और सिख समाज ने भी दावेदारों नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस आलाकमान ने काट दिए छत्तीसगढ़ में 11 विधायकों के टिकट? जानिए सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+