Chhattisgarh: गोबर पेंट से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ मौका

World Earth Day: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट‘ थीम पर लाईफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई थी।

cow dung painting

Limca Book of World Records: छत्तीसगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा गोबर पेंट से एक घंटे में 3600 वर्ग फीट की पेंटिंग बनाई गई। जिसे 'गोबर पेंट से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग' के रूप में 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड' में दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने 'इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट' थीम पर लाईफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग राजधानी रायपुर के एक मॉल में 100 से अधिक बच्चों ने बनाई थी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर 2 दिवसीय जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 जुलाई 2020 को किसानों/पशुपालको को लाभ पहुंचाने के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की थी,जिसके बाद से छत्तीसगढ़ में गोबर से बने उत्पादों और गोबर के इस्तेमाल को लेकर जनजागरूकता बढ़ी है। भूपेश बघेल सरकार की न्याय योजना में राज्य सरकार गाय पालने वाले पशुपालक किसान से गाय का गोबर खरीदती है। इस योजना के तहत पशुपालक से खरीदे गए गोबर का उपयोग सरकार वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए करती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर के इस्तेमाल को बढ़वा देकर गाय के संरक्षण के लिए भी कार्य किया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में होगा 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन, अरण्यकांड पर होगी विशेष प्रस्तुति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+