कोरबाः पिता का शव ले जा रहे बेटे और बहू समेत तीन लोगों की मौत, ट्रक ने सामने से मारी थी टक्कर
कोरबा। मेकाहरा रायपुर में पिता की मौत के बाद मुक्तांजली वाहन से शव लेकर अपने घर कोरबा जा रहे बेटे और भतीजे की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा गांव के अन्य व्यक्ति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गाड़ी में बैठे दो लोगों की हालत गंभीर है। सिमगा पुलिस के अनुसार कोरबा के रहने वाले चैतराम श्रीवास की मेकाहरा रायपुर में बीते गुरुवार को मौत हो गई थी।
Recommended Video

गुरुवार को उनका शव लेकर बेटा अरुण श्रीवास, भतीजे की पत्नी बेला श्रीवास, बिहारी सेन नाम के साथ और एक रिश्तेदार सुबह 10 बजे मुक्तांजली वाहन से कोरबा के लिए निकले थे। इसी दौरान रायपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर चंदोरी गांव के पास बिलासपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण और बेला की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि रिश्तेदार बिहारी सेन ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिमगा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि हादसे के बाद बिहारी सेन को मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया था। वहीं मुक्तांजली के चालक मोहित लहरे और एक अन्य को भी रायपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ेंः दमोहः बीच सड़क पर मनचलों ने लड़की का पकड़ लिया हाथ, मना करने पर मार दी ब्लेड












Click it and Unblock the Notifications