दमोहः बीच सड़क पर मनचलों ने लड़की का पकड़ लिया हाथ, मना करने पर मार दी ब्लेड

दमोह। मध्य प्रदेश में लड़कियों व छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के दमोह जिले का है, जहां स्कूल जा रहीं 11वीं की छात्रा से तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की और जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले से छात्रा लहूलुहान हो गई और रोते-रोते स्कूल पहुंची।

बीच सड़क पर लड़की के साथ की छेड़छाड़

बीच सड़क पर लड़की के साथ की छेड़छाड़

बता दें कि इससे पहले 4 दिसंबर को 12वीं की छात्रा से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की थी, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी थी। जानकारी के अनुसार घर से स्कूल जा रही छात्रा का भीड़भाड़ वाले इलाके हटा सिविल अस्पताल के पास तीन युवक स्कूट से आए और उसके सामने अचानक से स्कूटी रोक दी। लड़की को बीच सड़क पर रोककर मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया।

लहूलुहान हालत में स्कूल पहुंची छात्रा

लहूलुहान हालत में स्कूल पहुंची छात्रा

छात्रा ने जब इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथों पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में घायल छात्रा जब लहूलुहान हालत में स्कूल पहुंची तो प्रिंसिपल उसे लेकर तुरंत हटा के सिविल अस्पताल पहुंचे। पीड़िता का इलाज कराने के बाद प्रिंसिपल उसे लेकर हटा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। प्रिंसिपल का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में काफी समय ले लिया।

प्रिंसिपल ने लगाया पुलिस पर देरी का आरोप

प्रिंसिपल ने लगाया पुलिस पर देरी का आरोप

प्रिंसिपल ने कहा कि करीब दो घंटे तक पीड़ित छात्रा को थाने में बिठाकर रख दिया, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के नाम मामला दर्ज किया गया। इसके बाद शिक्षक छात्रा को थाने से लेकर स्कूल लौटे और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+