Chhattisgarh: JCCJ ने विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से किया निष्कासित, भाजपा पर लगाए गम्भीर आरोप

रायपुर, 19 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक दलों में विधानसभा चुनाव से पहले संगठन ने कसावट शुरू कर दिया है आज जहां एक भाजपा सांसद के भाई ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा वहीं दूसरी ओर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने अपने वरिष्ठ नेता और लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

JCCJ dhrmjeet singh

संगठन ने बताया निष्कासन का कारण
जोगी कांग्रेस की सुप्रीमो रेणु जोगी और अमित जोगी ने इस निष्कासन का कारण बताते हुए कहा है कि विधायक धर्मजीत सिंह पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा समाज और गरीबों की अनदेखी, स्व अजीत जोगी के सिद्धांतों के खिलाफ कार्य करने पर यह कार्रवाई की है। यह फैसला जेसीसीजे कोर कमेटी की तरफ से लिया गया जिसके बाद पार्टी सुप्रीमो रेणु जोगी ने भी अपनी सहमति दे दी है।

amit jogi

विधानसभा अध्यक्ष को रेणु जोगी ने सौंपा पत्र
विधायक धर्मजीत सिंह के निष्कासन की जानकारी का पत्र जेसीसीजे के अध्यक्ष और विधायक रेणु जोगी ने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सौंपा है। विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा कर निष्कासन की जानकारी देकर रेणु जोगी ने अपनी सहमति की मुहर लगा दी है।

पार्टी के विलय की थी तैयारी, समय भी हो चुका था तय
कांग्रेस से अलग होकर बनी जेसीसीजे में अजीत जोगी के स्वर्गवास के बाद से धर्मजीत सिंह ही महत्वपूर्ण फैसले लेते थे। लेकिन कुछ दिनों पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और धर्मजीत सिंह को एक भाजपा नेता ने भाजपा में पार्टी का विलय करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमीत शाह से मुलाकात कराने दिल्ली ले गए थे। लेकिन वहां उनसे मुलाकात नही होने पर उन्हें डी पुरंदेश्वरी से मिलवाया गया। पार्टी में तीन विधायकों में से दो विधायको की सहमति से पार्टी विलय की तैयारी की जा चुकी थी। लेकिन इसकी सूचना पार्टी सुप्रीमो रेणु जोगी को लगी इसके बाद यह फैसला लिया गया।

जेसीसीजे ने भाजपा पर लगाया आरोप
इस पूरे मामले में जेसीसीजे ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जेसीसीजे का कहना है कि राष्ट्रीय दलों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है, इसलिए छत्तीसगढ़ की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहें हैं। छत्तीसगढ़ के एक मात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल को तोड़कर छत्तीसगढ़ के करोड़ों छत्तीसगढ़ियों की भावनाओं को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जेसीसीजे ने बीजेपी पर सभी क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+