राजू श्रीवास्तव के निधन से दुखी है छत्तीसगढ़, CM भूपेश, राज्यपाल उईके ने कहा- रुला गये राजू

अपनी शानदार कॉमेडी से दशकों तक भारत की जनता को हंसाने वाले अब इस दुनिया में नहीं हैं। राजू श्रीवास्तव ने निधन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने गहरा दुःख जताया है

रायपुर, 21 सितंबर। अपनी शानदार कॉमेडी से दशकों तक भारत की जनता को हंसाने वाले अब इस दुनिया में नहीं हैं। राजू श्रीवास्तव ने निधन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने गहरा दुःख जताया है।

 हंसाते हंसाते हुए वे सभी को रुला कर चले गए

हंसाते हंसाते हुए वे सभी को रुला कर चले गए

राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने ट्विट किया कि कॉमेडी प्रेमियों के 'गजोधर' श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार दुखद है।उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया।उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।

इसके अलावा उन्होंने बालोद जिले में आयोजित पत्रकार वार्ता के बीच ही कहा कि हम सबका उन्होंने बहुत मनोरंजन किया। देश के लिए और कला जगत के लिए यह बड़ा नुकसान है। राजू श्रीवास्तव एक बहुत अच्छे कलाकार थे । उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम सभी को हंसाते हंसाते हुए वे सभी को रुला कर चले गए।

जीवन पर्यन्त सभी को हंसाया,aआज रुला गए

जीवन पर्यन्त सभी को हंसाया,aआज रुला गए

सीएम भूपेश बघेल के अलावा राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी ट्विट किया कि जीवन पर्यन्त सभी को हंसाया... आज रुला गए....
प्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन के समाचार से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं उनके सभी प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 कहां तुम चले गए

कहां तुम चले गए

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। रमन सिंह ने ट्विट किया कि कहां तुम चले गए....पूरे देश को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन बेहद आघात पहुँचाने वाला है। राजू श्रीवास्तव ने हम सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को संबल प्रदान करें।

यह भी पढ़ें Mungeli: यह सिस्टम का सुधरेगा? सांप ने महिला को काटा, जान बचाने के लिए पार करनी पड़ी नदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+