Chhattisgarh Assembly Election: दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आज, शेष 60 सीटों पर होंगे नाम तय
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस 60 सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय कर सकती है। गौरतलब है कि 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 30 सीटों पर नाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। आज दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होनी है. जिसमें दूसरी लिस्ट पर मुहर लगेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेणुगोपाल की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय में होनी है, जिसमें सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चीफ दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल होंगी।

ज्ञात हो कि कांग्रेस 30 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी 15 अक्टूबर को जारी कर चुकी है। अब बाकी 60 प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस टिकट की घोषणा करने वाली है। चर्चा है कि नॉन परफॉर्मिंग विधायकोंके नाम इस सूची से गायब होंगे। वहीं इस बात के भी आसार हैं कि काफी सीटों पर कांग्रेस महिला प्रत्याशियों को मौका देगी। ज्ञात हो कि कि केंद्रीय चुनाव आयोग के द्वारा घोषित तारीखों के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में चुनाव होंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग की जाएगी ,वही तीन दिसंबर को मतगणना होगी। पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग के 20 सीटों पर चुनाव होने हैंम जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर चुनाव आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: दिल्ली में होगी CEC की बैठक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली रवाना












Click it and Unblock the Notifications