Chhattisgarh Election: दिल्ली में होगी CEC की बैठक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली रवाना
CHHATTISGARH CONGRESS MEETING: कल 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के संबंध में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज बैठक में शामिल होने रायपुर से दिल्ली रवाना हो गए।

रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान बाकी है ,जिसके लिए अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, कुमारी सैलजा, विधानसभा स्पीकर चरणदास महंत, सीएम भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में बैठक होनी हैं। उन्होंने बताया कि इस बैठक के बाद कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। दीपक बैज ने आगे कि मंगलवार को ही कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर भी शेड्यूल तय कर लिया जायेगा।
अमित शाह पर कसा तंज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी हमेशा नफरत फ़ैलाने का काम करती है। 5 साल छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को अटकाने का काम किया अब चुनाव में झूठ और ज़हर उगलने का काम कर रहे हैं। बैज ने दावा किया जनता में भाजपा के प्रचार का कोई असर नहीं पड़ेगा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बरकरार रहेगी।
उन्होंने कहा कि मणिपुर, हरियाणा की क्या हालत है यह पूरा देश रहा है, वहां भाजपा अपनी सरकार को संभाल पा रही है और छत्तीसगढ़ की बात कर रहे हैं। दीपक बैज ने आगे कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ का वातावरण, संस्कृति,सौहार्दयपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का काम कर रही है।
पहले रमन सिंह को उल्टा लटकाएं: दीपक बैज
दीपक बैज ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं है। हमारी चुनौती है कि बीजेपी विकास, किसानो,युवाओं और छत्तीसगढ़ियावाद पर चुनाव लड़ लें। परिणाम छत्तीसगढ़ की जनता खुद तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अच्छा है कि अमित शाह भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की बात करते हैं,पहले नान घोटाले के आरोपी रमन सिंह और इनके मंत्रियों को लटका लें, फिर उसके बाद दूसरों को लटकाएं।












Click it and Unblock the Notifications