Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड पर हमला, आईईडी विस्फोट, 2 घायल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को हुए आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें बीजापुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, ताजा हमला माओवादियों ने किया। आईईडी उस वक्त ब्लास्ट हुआ जब कुटरू पुलिस स्टेशन और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की एक टीम एरिया डोमिनेशन ड्यूटी कर रही थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बयान में कहा है कि घायल हुए पुलिस के जवानों की हालत अब खतरे से बाहर है।
बीजापुर जिले के कुटरू थाना इलाके में रविवार को आईईडी ब्लास्ट हुआ। एक बयान में पुलिस ने कहा, " बीजापुर के कुटरू थाना इलाके में हुए आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह विस्फोट माओवादियों ने किया है। यह घटना तब हुई जब कुटरू पुलिस स्टेशन और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की एक टीम एरिया डोमिनेशन ड्यूटी कर रही थी। घायलों का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है और घायल जवान खतरे से बाहर हैं।"













Click it and Unblock the Notifications