Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का नक्सलियों को ऑफर, आइये वीडियो कॉल पर करें शांतिवार्ता

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों का आतंक लम्बे समय से कायम है। कई बार सरकार और नक्सलियों के बीच संवाद का प्रयास किया गया है, लेकिन हमेशा विफल साबित हुआ है। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने नक्सलियों के समक्ष वीडियो कॉल के जरिये शांतिवार्ता करने का प्रस्ताव रखा।

cg news

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नक्सली अगर सामने नहीं आना चाहते हैं, तो वीडियो कॉल पर भी वह बात करने के लिए तैयार है। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि मै नक्सलियों से पूछना चाहता हूं कि आखिर विकास को रोकने का कारण क्या है?

मंगलवार को राजधानी रायपुर में गृहमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को पुलिस हेल्पलाइन 112 सेटअप का निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, मैं तो माओवादियों से बात करना चाहता हूं, लेकिन माओवादी सामने नहीं आना चाहते तो मैं क्या करूं? उन्होंने आगे जोड़ा कि मैं तो उनसे वीडियो कॉल से तक बात करने तैयार हूं।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि मैं माओवादियों से जानना चाहता हूं कि, उन्होंने विकास क्यों रोक कर रखा है? माओवाद क्षेत्र के लोग भी फिल्मों में आना चाहते हैं और हीरो बनना चाहते हैं। गृहमंत्री शर्मा ने कहा, जवानों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डायल 112 और अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा, गृह सचिव मनोज पिंगवा, एडीजी प्रदीप गुप्ता समेत पुलिस के कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+