छत्तीसगढ़: राज्यपाल अनुसूईया उइके ट्विटर हैक प्रकरण, थाने में शिकायत दर्ज, अब भी ठप पड़ा है संचालन
रायपुर, 20 मई। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके का आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साइबर अटैक हुआ है। दो मर्तबा हैक होने के बाद उनके ट्विटर का संचालन ठपपड़ चुका है। राजभवन सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक गवर्नरसीजी नामक ट्विटर अकाउंट को 19 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हैक कर लिया गया था, जिससे इसका संचालन नहीं हो पा रहा है।

गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के तेजी से नीचे गिरने के कारण निवेशक बेहद परेशान हैं। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन को लेकर सायबर वर्ल्ड में अनोखे प्रयास किये जा रहे हैं ,जिसका उदाहरण गुरुवार को देखने मिला ,जब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक गया। गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके के ट्वीटर खाते से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अजीब ट्वीट किए हैं। राज्यपाल के ट्विटर हैंडल से क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में कुल 17 बार पोस्ट किया गया था ,जिसके बाद तत्काल बाद छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि राज्यपाल अनुसुईया उइके का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था, उस अकाउंट का पासवर्ड बदल कर बहाल कर लिया गया है।

इधर अमेरिकी-कनाडाई कारोबारी एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट डाली थी कि क्रिप्टोकरेंसी कई स्तरों पर एक बेहतर विचार है और हमें विश्वास है कि इसका भविष्य उम्मीदों भरा है। मास्क की इस पोस्ट में लिखा है कि आओ सब मिलकर क्रिप्टोकरेंसी समर्थन करें। इस पोस्ट को टैग करते हुए छत्तीसगढ़ की गवर्नर के आधिकारिक हैंडल से एक उत्तर पोस्ट हुआ था । लिखा था, यह एक बड़ी खबर है। इधर राजभवन के अफसरों ने राजभवन के अकाउंट को रीस्टोर कर लिया और सभी संदिग्ध पोस्ट को हटा लिया गया था ।












Click it and Unblock the Notifications