दसवीं और बारहवीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

बलरामपुर, 05 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय प्रदेश के दौरे पर हैं। गुरुवार को सीएम भूपेश बघेल ने बलरामपुर- रामानुजगंज जिले में अपने दौरे के दरमियान बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को हेलिकाप्टर राईड कराने की घोषणा की हैं। गौरतलब है कि बुधवार से शुरू हुए अपने प्रदेश स्तरीय दौरे के दौरान वह आज बलरामपुर जिले का दौरा कर रहे हैं। बलरामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि दसवी और बारहवी बोर्ड की परीक्षा में जिले में टाप करने वाले वाले छात्रों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हेलिकाप्टर राईड कराया जायेगा।

bhupesh

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र को प्रेरित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराएंगे, जिससे बाकि छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हों और उनके सपनों को उड़ान मिले। दसवी-बारहवी के छत्तीसगढ़ और जिला टॉपर्स को मुख्यमंत्री टॉपर्स चॉपर राइड से अनूठी अभिप्रेरणा मिलेंगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैंने जब हेलीकॉप्टर से लैंड किया तो देखा, बहुत से बच्चे और बड़ी उम्र के लोग भी हेलीकॉप्टर को देखकर बहुत उत्साहित थे। उनकी आंखों की चमक बता रही थी कि उनके भीतर हेलीकॉप्टर के प्रति कितना आकर्षण है। इसलिये मैने यह तय लिया है कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों के साथ साथ जिले के दसवी और बारहवी के टॉपर विद्यार्थियों को रायपुर आमंत्रित करके उनका सम्मान किया जायेऔर उन्हें हेलीकॉप्टर की राइड कराई जाये।

सीएम भूपेश ने की गौमूत्र खरीदी की घोषणा

सीएम की इस घोषणा के बाद मेधावी छात्रों के बीच हेलिकाप्टर राईड को लेकर बेहद उत्साह देखा जा रहा हैं। इसके अलावा सीएम भूपेश ने महिलाओं और ग्रामीणों की आय बढ़ाने की दिशा में गौ मूत्र खरीदने की भी घोषणा की । सीएम ने साफ़ किया कि गोबर खरीदी के बाद अब राज्य सरकार गौ मूत्र खरीदेगी, जिसका इस्तेमाल परिष्कृत कर दवा बनाने में किया जायेगा।

यह भी पढ़ें बॉयफ्रेंड के लिए लड़की ने छोड़ा घर, मिली मौत !

Recommended Video

      Film Munna Bhai के डॉ. Rustom से खास बातचीत, 1988 से शुरू किया था Filmy career | वनइंडिया हिंदी

      गौधन न्याय योजना की राशि का वितरण

      आज बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। राशि में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से खरीदे गए गोबर के एवज में 2.34 करोड़ रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 5.04 करोड़ और महिला समूहों को 3.32 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

      जनसम्पर्क विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि सीएम भूपेश बघेल के वायदे के मुताबिक गोधन न्याय योजना की राशि का हर पखवाड़े नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की वजह से 1 मई तक सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे। गोधन न्याय योजना की राशि जारी करने में देरी न होइसी कारण बलरामपुर जिले के राजपुर से इस योजना के हितग्राहियों को 43वीं किश्त के रूप में 10.70 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की गई ।गौरतलब है गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 अप्रैल तक खरीदे गए गोबर के बदले में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 136.22 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

      यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: बलरामपुर से शुरू हुआ सीएम भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात अभियान, कुसमी में पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+