Chhattisgarh: पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर तय की रुपरेखा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर पश्चिम विधानसभा की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधायक राजेश मूणत की अगुआई में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

भाजपा कार्यालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक के संबंध में आगामी दिनों में भाजपा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए है, जिनके क्रियान्वयन हेतु कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी का आबंटन किया गया है। ज्ञात हो कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। जिसको लेकर समग्र हिंदू समाज में खासा उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी भी इस अवसर को यादगार और विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा राम मंदिर निर्माण को बड़े उत्सव के रूप में मानने की तैयारी में है ।
विधायक राजेश मूणत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ का आभार है इस ऐतिहासिक जीत का हकदार पार्टी का हर कार्यकर्ता है आप सभी के अथक परिश्रम से हमने 40 हजार से अधिक मतों की जीत दर्ज की है। आज इस मंच से मैं आप सभी के परिश्रम को करबद्ध प्रणाम करता हूं। मूणत ने आगे कहा कि आगामी दिनों में संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में हम सभी को अपनी पूर्ण सहभागिता देनी है, क्योंकि हमने चुनाव जीता जरूर है, परंतु लक्ष्य अभी अधूरा है। मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
भाजपा विधायक राजेश मूणत ने बैठक में कहा कि पश्चिम विधानसभा के 268 बूथों में से ग्यारह बूथों पर हम विपक्षियों से पिछड़ गए हैं। हम सभी को मिलकर उसका मंथन कर लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत बूथों पर बढ़त लाकर नया मिल का पत्थर स्थापित करना है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। हम सभी को इस अवसर को बेहद विशेष बनाना है। मूणत ने बताया कि रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों में आगामी 17 से लेकर 19 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा, जिसमे भाजपा के अनुषांगिक संगठनों का भी सहयोग होगा ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी












Click it and Unblock the Notifications