Chhattisgarh: मंत्री दयालदास बघेल ने बेमेतरा मे ली बैठक, अफसरों को दिए धान का उठाव सुनिश्चित करने निर्देश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयालदास बघेल ने सोमवार को बेमेतरा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों बैठक लेकर जिले में संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों की समीक्षा की। बघेल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में 10 फरवरी तक धान का उठाव करना सुनिश्चित करें।

cg news

मंत्री दयालदास बघेल ने सभी अधिकारियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विधायक दीपेश साहू और ईश्वर साहू भी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि ग्रामीणों की राजस्व प्रकरण एवं जमीन संबंधित समस्याओं का मौके पर निराकरण होना चाहिए। उन्होंने विवादित, अविवादित सीमांकन आदि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बेमेतरा में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों, खाद बीज की उपलब्धता और उठाव की जानकारी लेकर लंबित भुगतान और प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री बघेल ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक से जिले में अवैध शराब और नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में बघेल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में शिशु ,मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही मातृत्व स्वास्थ्य की रिपोर्टिंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक शुरू होने से पहले सभी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे वर्चुअल माध्यम से जुड़कर लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण मे पीएम नरेन्द्र मोदी सम्पूर्ण भारत में चल रहे विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेते हुये सभी पात्र हितग्राहियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+