Chhattisgarh: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ दरिंदगी, आरोपियों ने बनाया वीडियो, 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में एक महिला हेल्थ ऑफिसर कुछ दरिंदो की दरिंदगी का शिकार हो गई। चार आरोपी युवकों ने CHO के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान उन सभी युवकों ने महिला का वीडियो भी बना लिया। फिलहाल पुलिस ने एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

manendragarh

हाथ पैर बांधकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाने रहे आरोपी

मनेंद्रगढ़ जिले के छिपछिपी गांव के झगराखांड थाना क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला हेल्थ ऑफिसर कार्यरत हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद नाबालिग समेत 4 लोग अस्पताल में घुस गए और चाकू की नोक पर महिला ऑफिसर को बंधक बना लिया। इसके आसपास का इलाका काफी सुनसान रहता है। इसलिए किसी को पता भी नहीं चला। आरोपियों ने महिला के हाथ पैर बांधे और इसके बाद युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अन्य आरोपियों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया।

CHO chhattisgarh
पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, वायरल नहीं किया था वीडियो
आरोपियों ने महिला को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो तो बनाया लेकिन कहीं वायरल नहीं कर पाए, बताया जा रहा है कि उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया था। शनिवार को पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।अपराध पंजीबद्ध कराने के बाद हडक़ंप मच गया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25-27, 353, 366, 376(2)(N), 506, एसटी/एसटी एक्ट 3(2) 67 A के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

नाबालिक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
महिला स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 आरोपी को गांव के पास जंगल से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी नाबालिग है। उसके साथी रामकुमार व किशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी ओम प्रकाश फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का दावा है ही जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

भाजपा ने किया प्रदर्शन, आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग
अस्पताल में महिला स्वास्थ्य अधिकारी से हुई इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने झगराखांड थाना परिसर में प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओ ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया. जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने भी घटना की निंदा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+