Times Now-ETG Exit Poll में छत्तीसगढ़ में किसका पलड़ा भारी, जानें सीटों का अनुमान
Chhattisgarh Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब तमाम एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। ऐसे में टाइम्स नाउ-ETG ने भी छत्तीसगढ़ का अपना एग्जिट पोल पेश कर दिया है। जिसमें सत्ता की राह साफ कांग्रेस की तरफ जाती हुई नजर आ रही।
अब तक ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस सरकार की वापसी दिखाई जा रही है, ऐसे टाइम्स नाउ-ETG के एग्जिट पोल में भी सरकार बनाना कांग्रेस के लिए आसान नजर आ रहा है।

Times Now-ETG Exit Poll ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की है। टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को लगभग 50 सीटें मिलने की उम्मीद है।
कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 32- 40 सीटें जीतने की उम्मीद है। अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।
कितना होगा वोट शेयर
भाजपा को 42.4 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है। सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 46.7 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को 10.9 प्रतिशत वोट मिलने के आसार है।
एक्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में फिलहाल सीएम बघेल की कांग्रेस सरकार है और बीजेपी कड़ी चुनौती देती दिख रही है।
एग्जिट पोल पर सीएम बघेल का बयान
एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।" भूपेश बघेल ने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों में समानता नहीं है लेकिन 2 दिन बाद तो सभी आंकड़े एक समान होंगे, एग्जिट पोल चलने दीजिए, सरकार हमारी बनेगी, भारी बहुमत से बनेगी।"












Click it and Unblock the Notifications