Chhattisgarh Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार? क्या कहता है ABP C-voter का सर्वे

Chhattisgarh Exit Poll 2023: पांच राज्यों की वोटिंग पूरी होने के बाद अब तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए ABP C-voter ने मिलकर अपना रिजल्ट जारी कर दिया है।

ABP C-voter के सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच उत्तरी रीजन में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। दक्षिण में कांग्रेस को साफ बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ऐसे में जानिए कौन छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रहा है।

Chhattisgarh Exit Poll 2023

दक्षिण रीजन में कांग्रेस को बढ़त

एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ के दक्षिण रीजन की कुल 12 सीटों में से कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 3 से 7 सीटें और अन्य के खाते में एक सीट जाने की संभावना है।

सेंट्रल रीजन में मजबूत कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के सेंट्रल रीजन में 64 सीटें, जिनमें से कांग्रेस को 31 से 35, बीजेपी के खाते में 28 से 32 और अन्य के खाते में शून्य से दो सीटें जातीं हुई दिखाई दे रही हैं।

किसकी बन रही सरकार?

एबीपी सीवोटर्स के एग्जिट पोल (ABP C-voter Exit Poll) में एक बार फिर राज्य में भूपेश बघेल सरकार की वापसी होती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 36 से 48 सीटें बीजेपी, 41 से 53 सीटें कांग्रेस और अन्य चार सीटें के मिलने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसके बाद दूसरे फेज के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान किया गया था। विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+