छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद, 30 घायल, मारे गए कई नक्सली
छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद, 30 घायल, मारे गए कई नक्सली
रायपुर: छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर में शनिवार (03 अप्रैल) को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं और लगभग 30 सुरक्षाकर्मी घायल हैं। घायलों में से 23 जवानों को बीजापुर अस्पताल में और 7 को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के सूत्रों ने ये खबर दी है। मुठभेड़ में मारे गए 22 जवानों के शव बरामद हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी कहा है कि कई नक्सली भी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अब भी जारी है इसलिए हताहतों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने शुरुआती जानकारी के बाद कहा कि मुठभेड़ में कम से कम 9 और नक्सली मारे गए हैं और 15 घायल हैं। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में 250 नक्सली शामिल थे। हालांकि फाइनल आंकड़ा देने से उन्होंने मना किया है।

Recommended Video
अधिकारी ने कहा कि रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर सुकमा और बीजापुर की सीमा पर तरन क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ हुआ, इसलिए कितने नक्सली मारे गए हैं, अभी फौरन इसका आंकड़ा नहीं बताया जा सकता है लेकिन उनको भी भारी नुकसान हुआ है। बस्तर में पिछले 10 दिनों में सुरक्षा बलों पर ये दूसरा बड़ा हमला था।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माओवादियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला किया। माना जा रहा है कि माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ने कहा, दोनों दलों यानी सुरक्षा बलों और नक्सलियों ने मोर्टार और अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल मुठभेड़ के दौरान किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों तरफ से हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर सुकमा और बीजापुर की सीमा पर तरन क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो टीम, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड तीनों सुरक्षा बलों के लगभग 400 जवान ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इलाके में शुक्रवार (02 अप्रैल) को माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। उसी दौरान शनिवार को माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया और बस्तर रेंज के बीजापुर जिले के तारेम इलाके में यह मुठभेड़ शुरू हो गई।












Click it and Unblock the Notifications