Chhattisgarh Election: उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने की चुनावी तिथियों में परिवर्तन की वकालत
CHHATTISGARH NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि चुनाव आयोग यदि शत-प्रतिशत मतदान चाहता हैं, तो तीज- त्यौहार के वक़्त घोषित मतदान की तिथि पर विचार करना चाहिए।

सिंहदेव ने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग सारी कवायद सौ प्रतिशत मतदान के लिए कर रहा है, तो यह भी विचार होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को होने वाले दो चरणों के मतदान के वक़्त कई तीज-त्यौहार पड़ रहे हैं। उन्होंने छट पूजा का ज़िक्र करते हुए कहा कि खास बात यह है कि सूर्य उपासना का प्रवचन किसी एक तिथि को नहीं, बल्कि चार दिन पहले से शुरू हो जाती है, इस त्यौहार में पूरा परिवार लगा होता है, ऐसे में मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसे मिल रहा है टिकट? किसका टिकट कट गया? कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची वायरल
उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां के संबंध एम् विचार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह भी कहा है कि यह केवल हमारी बात नहीं है, 7 नवंबर और 17 नवंबर का दिन किसी;पॉलिटिकल पार्टी के लिए नहीं, बल्कि सबके लिए एक समान होने वाला है।लोकतंत्र के इस पर्व में सभी की भागीदारी हो, इसलिए चुनाव की तिथियां पर विचार तो करना आवश्यक हो गया है।
टी एस सिंहदेव ने कहा कि प्रथम चरण के लिए 20 सीटों के लिए चुनाव आयोग होगा, इसके लिए बहुत कम समय दिया गया है। इस कम वक़्त में कांग्रेस सभी तैयारियां करने, नामांकन दाखिल करने, दशहरा पर्व,समारोह और बाकि त्योहारों को देखने, लोगों से मिलने और चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने की गतिविधियों में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि इस चुनावी समय को देखा जाये, काफी कम समय है। यह न केवल राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के लिए बल्कि मतदाताओं के लिए भी परेशानी का समय होगा। टीएस सिंहदेव ने निर्वाचन आयोग को चुनाव की तारीखों को लेकर विचार करने का आग्रह भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications