CG Election 2023 Voting Date: क्या छत्तीसगढ़ में बदलेगी चुनाव की तारीख? सीएम भूपेश बघेल आयोग को लिखेंगे पत्र
CG Election 2023 Voting Date: राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग तारीखों के बदलने की मांग उठने लगी है। वही सीएम भूपेश बघेल का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग से विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख को बदलने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
दरअसल छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। जिसमें पहले चरण में 7 तारीख को चुनाव होंगे और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान की तारीख सुनिश्चित की गई है लेकिन छत्तीसगढ़ के कई है।

छत्तीसगढ़ में भी उत्तर भारतीय मतदाताओं की भरमार है और इस समय उत्तर भारतीयों का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा भी है छठ पूजा के कारण कई लोग अपने प्रदेश बिहार और यूपी चले जाते हैं। जिसके कारण कई मतदाता ऐसे होंगे जो मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
इसको देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आगामी 17 नवंबर के विधानसभा के चुनाव के मतदान की तिथि को बदलने के लिए केंद्रीय चुनाव निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा जाएगा।
आपको बताते चलें कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव 2 चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में बचे हुए 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी।
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव तारीखों में बदलाव हो गया है। राज्य में अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने चुनाव की तारीख बदलने की अपील की थी। क्योंकि इस दिन बड़े पैमाने पर शादियां और सामाजिक कार्यक्रम हैं। इसे देखते हुए आयोग ने वोट डालने की तारीख को अब शनिवार 25 नवंबर कर दिया है।
संवाद सूत्र: डॉ. हितेश शर्मा, दुर्ग/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications