Chhattisgarh Election: 1 अक्टूबर के बाद ही आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, सिंहदेव ने साझा की जानकारी
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख को घोषणा कभी भी हो सकती है,ऐसे में सियासी गलियारों में पारा बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों नामों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ज्ञात हो कि चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों दूसरी सूची जारी करने वाली है, इस बीच कांग्रेस की पहली सूची ही बहुप्रतीक्षित है। चर्चा है कि आगामी 1 अक्टूबर तक अपनी प्रथम सूची जारी कर सकती है।

टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने 90 सीटों का परीक्षण कर लिया है। कुछ विधानसभाओं से सिंगल नाम जाएंगे, कुछ से दो नाम , कुछ में तीन, या तीन अधिक नाम होंगे। सिंहदेव ने बताया कि 1 अक्टूबर को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने वाली है।यह कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करके इलेक्शन कमेटी भेजेगी, उसके बाद उसके बाद हाईकमान की मुहर के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।
कांग्रेस चुनाव में महिलाओं को टिकट में प्राथमकिता देगी या नहीं, इस सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में टिकट दिया जा सकता है, उससे अधिक भी हो सकता है ,उम्मीदवार अच्छे हों, तो ज्यादा भी लोगों को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है। भाजपा के सांसदों को टिकट देने को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि वह मैदान में सांसद उतार रहे हैं, तो हम मुख्यमंत्री उतार रहे हैं। चुनाव के मैदान में जो अच्छा खेलेगा, वही जीतेगा।
यह भी पढ़ें CG: पर्यटन मानचित्र पर दर्ज कबीरधाम, सरोदा दादर को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार












Click it and Unblock the Notifications