Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: पर्यटन मानचित्र पर दर्ज कबीरधाम, सरोदा दादर को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार

SARODHA DADAR: देश भर के 795 पर्यटन ग्रामों की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सरोधा दादर को विभिन्न मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम के रूप में चुना गया है । विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस साल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सरोधा-दादर गाँव को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार दिया गया है।

SARODHA DADAR CG

नई दिल्ली भारत मंडपम में पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सरोधादादर गाँव के मंगल सिंह धुर्वे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। सीएम भूपेश बघेल, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भारत के पर्यटन मानचित्र पर कबीरधाम जिले के ग्राम सरोदा दादर को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं दी है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कबीरधाम जिले में पर्यटन के विकास की संभावनाओं को विस्तार देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण पर्यटन ग्राम सरोदा दादर के विकास के अध्ययन के लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राज्य के अलग-अलग जिलों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने वाले इन्फ्लूएंसर को आमंत्रित कर भ्रमण करवाया था। उन्होंने कबीरधाम जिले में ग्रामीण पर्यटन के विकास की संभावनाओं के अध्ययन से अवगत भी करवाया था।

यह चयन देश भर के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 795 गांवों में से किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के अफसरों ने बताया कि सरोधा-दादर कवर्धा से करीब 50 किमी और चिल्फीघाटी से 5 किलोमीटर दूर स्थित स्थित है। यह पर्वतों और घाटियों के बीच समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित खूबसूरत गांव है। यहाँ आम तौर पर पूरे साल यहां पर्यटक आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें दिल्ली में ठहरने की मिलेगी बेहतरीन सहूलियत, CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ निवास का शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+