Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM भूपेश बघेल हुए भावुक, नामांकन से पहले पत्नी ने किया तिलक, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

BHUUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। वह पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। आज अपना अपना नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल से तिलक लगवाया और उस भावुक पल को सोशल मीडिया अकॉउंट पर शेयर किया।

bhupesh baghel wife tilak

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। राज्य के 90 विधानसभाओं में से 70 विधानसभा सीटों के लिए आज प्रत्याशी नामांकन जमा करेंगे। पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज नामांकन भरेंगे। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगी। सीएम भूपेश बघेल उनके भिलाई स्थित निवास से नामांकन के लिए रवाना हो रहे थे,उससे पहले उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने सीएम का तिलक किया।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूं। मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप सबका प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला उनके ही भतीजे दुर्ग सांसद और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल से है।

यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही शुरू होगी KG to PG free education scheme

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+