Chhattisgarh Election: चुनाव आयोग की सख्ती पर बोले सिंहदेव, बताइए ऐसे चुनाव कैसे लड़ा जाएगा?

CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लेकर जारी चुनाव प्रचार के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को ही कांग्रेस ने अपने 30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है,लेकिन उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव कह रहे हैं कि जितनी देरी से सूची आये, उतना अच्छा होगा।

T S SINGHDEO

कल दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हैं। बैठक में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव दिल्ली रवाना हो गए। रायपुर से दिल्ली रवाना होने पहले उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि "मैं कांग्रेस की बैंठक में यह सुझाव देने वाला हूं कि जितनी देर तक चाहें, उतनी देर तक उम्मीदवारों की सूची रोक लीजिए, क्योंकि जिन उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं, चुनाव आयोग उनकी वीडियों रिकॉर्डिंग करवा रहा है। आयोग का कहना है कि यह खर्चा चुनाव प्रचार में जुड़ेग। सिंहदेव ने आगे कहा कि आप ही बताइए ऐसे चुनाव कैसे लड़ा जाएगा?

यह भी पढ़ें CG Election 2023: अमित शाह पर मंत्री रविंद्र चौबे का पलटवार, कहा- खुद का कद छोटा कर रहे हैं देश के गृहमंत्री

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ समेत कुल 5 राज्यों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। चुनाव को लेकर इस बार चुनाव आयोग काफी ज्यादा कसरत करता दिखाई दे रहा है।

जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव के दौरान पेड न्यूज संबंधी मामलों में मीडिया में प्रकाशित ,प्रसारित खबरों की 24 घंटे कड़ी मॉनिटरिंग एवं रिकॉर्डिंग की जा रही है,वही चुनाव आयोग की सख्ती से उम्मीदवारों देखी जा रही है। चुनाव आयोग उम्मीदवारों के खर्चों की रेट लिस्ट तैयार की है, इस लिस्ट में चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले खर्च को उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: दिल्ली में होगी CEC की बैठक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली रवाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+