Chhattisgarh CM Face: छत्तीसगढ़ में सीएम पद की दौड़, अरुण साव और ओपी चौधरी में कौन कितना भारी?

Chhattisgarh CM Face: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लैंडस्लाइड विक्ट्री दर्ज की है। कांग्रेस की इतनी बड़ी हार का अंदाजा ग्राउंड पर काम करने वाले लोगों को भी नहीं था। यह क्यों और कैसे हुआ इस पर अलग-अलग वजह हो सकती है।

पर इतना तय है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्‍मे की ही जीत मानी जाएगी। स्थानीय स्तर पर किसी भी नेता को मुख्यमंत्री चेहरा नहीं बनाया गया था। इसलिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी बहुत हैं।

Chhattisgarh CM Face

पर भाजपा किसी को मुख्यमंत्री घोषित करने से पहले 2024 के लोकसभा चुनावों को भी ध्यान में रखेगी‌। भारतीय जनता पार्टी की पूरी रणनीति इस समय कुछ महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनावों पर ही फोकस है।

इस बीच बहुत से नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के लिए जा रहे हैं पर जिन दो नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है उनमें हैं। बिलासपुर से लोकसभा सांसद अरुण साव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी ओपी चौधरी इन दोनों को पार्टी ने इन्हें छत्तीसगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। दोनों नेता विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

मीडिया में भी इन दोनों के मुख्यमंत्री कैंडिडेट बनने को लेकर काफी कुछ लिखा जा चुका है। आइये देखते हैं छत्तीसगढ़ की राजनीति को देखते हुए दोनों के बीच सीएम पद की होड़ में कौन किससे कितना आगे है?

अरुण साव की खासियत

जब पार्टी को कांग्रेस से 2018 के चुनाव में हार मिली तो उसके बाद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अरुण साव को सौंपी गई थी ये बिलासपुर से लोकसभा सांसद हैं। इस बार लोरमी से विधायक का चुनाव लड़े और भारी वोटों से विजई हुए। अरुण साव को रणनीतिकार भी कहते हैं। इसके अलावा इस बार इनके प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। संघ के भी ये करीबी माने जाते है। इसी कारण से ये भी मुख्यमंत्री पद के पहले नंबर की रेस में शामिल हैं।

ओपी चौधरी अमित शाह के करीबी

ओपी चौधरी इस बार रायगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। इनकी गिनती एक तेज तर्रार और विजनरी आईएएस के तौर पर होती है। 13 वर्ष इन्होंने आईएएस के पद पर काम किया। वर्ष 2005 बैच के ये आईएएस अफसर हैं। 13 वर्ष के बाद इन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। भाजपा में शामिल हुए। इन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी कहते हैं। खुद चुनाव प्रचार में अमित शाह ने जनता से कहा था कि आप इन्हें जीत कर सदन में भेजिए। हम इन्हें बड़ा आदमी बना देंगे। लिहाजा ओपी चौधरी की सीएम पद की दावेदारी बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+