CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने खोला वादों का पिटारा, गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया घोषणापत्र
Amit Shah Launch Chhattisgarh BJP Manifesto 2023: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा का संकल्प पत्र लॉन्च किया।

अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद कहा के अगले 5 वर्षों में हम छत्तीसगढ़ को भी सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। 15 वर्षों की हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई काम किए। कई योजनाओं की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई।
पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को देने की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है। साथ ही हमारी सरकार ने पावर सर प्लस स्टेट बनाया है। गृहमंत्री ने कहा कि 2 साल में 1 लाख पदों पर नई नौकरियां निकालेंगे।
हमारी सरकार ने दो से 15 मेडिकल कॉलेज किए हैं। साथ ही 50 इंजीनियरिंग कॉलेज भी पहुंचाए हैं। मैनेजमेंट के कॉलेज दो से 16 किए हैं। 42 एकलव्य विद्यालय बनाए हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़े विघ्न भूपेश बघेल हैं। भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी के एटीएम हैं। अमित शाह ने कहा कि हमने लाखों से चर्चा के बाद घोषणा पत्र तैयार किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications