छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम देर रात दुर्ग बस हादसे के पीड़ितों से मिलने एम्स पहुंचे
Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के कुम्हारी में मंगलवार की रात 08:30 बजे एक बड़ा बस हादसा हो गया। केडिया डिस्टिलर्स कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई।
हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एससडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

विजय शर्मा देर रात एम्स
बस में सवार कर्मचारियों को फॉरन इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात राजधानी रायपुर के एम्स अस्पातल में पीड़ितों का हाल चाल जानने पहुंचे और पीडितों के परिजनों से मिलकर उनसे बात किया। साथ ही वहां हुए हादसा के बारे में जाना।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया
दुर्ग बस हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, ''जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वे सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
Recommended Video
सड़क के दोनों ओर वहां 20 फुट गहरी खाई हैं। मुरुम की खदान होने के कारण..और बस वही से निकल रही थी। ऐसा करते उन्हें लगभग 10-20 साल हो गये हैं, लेकिन आज बस फिसल गई और खाई में गिर गई।
एक मरीज ने यह भी कहा कि बस की हेडलाइट्स चालू नहीं थीं जिसके कारण यह दुर्घटना हुआ... अब क्या स्थितिया थी वो जांच के बाद पता चलेगा, तभी पुष्टिया होगी।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई गहरी संवेदना
दुर्ग बस हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया,"छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" pic.twitter.com/bkqAVvKGNR
— ANI (@ANI) April 9, 2024











Click it and Unblock the Notifications